Advertisement
11 June 2024

अगर प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो मोदी हार जाते: राहुल गांधी का दावा

अगर प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो मोदी हार जाते: राहुल गांधी का दावा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि अगर उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़तीं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो या तीन लाख वोटों से हार जाते।

एक धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन दलों ने रायबरेली, अमेठी और देश के अन्य हिस्सों में एकजुट होकर चुनाव लड़ा ताकि भाजपा नीत राजग की ताकत को कम किया जा सके।

गांधी ने कहा कि वह और पार्टी के अन्य सांसद चुनाव परिणामों को लेकर अहंकार का शिकार नहीं होंगे तथा जनता के हित के लिए काम करेंगे।

Advertisement

कांग्रेस नेता ने मोदी पर आम लोगों की अनदेखी करने और राम मंदिर के अभिषेक समारोह के दौरान शीर्ष उद्योगपतियों और अन्य हस्तियों को प्रमुखता देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता ने अयोध्या में भाजपा की हार सुनिश्चित करके उन्हें सबक सिखाया है।

अपने संक्षिप्त भाषण में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए वहां की जनता को धन्यवाद दिया।

TAGS: Priyanka Gandhi vadra, rahul gandhi, congress, pm narendra modi, Varanasi
OUTLOOK 11 June, 2024
Advertisement