Advertisement
06 September 2023

'इंडिया' हमारे देश के लिए स्वीकार्य नाम, बदलकर 'भारत' करने की जरूरत नहीं: सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि देश के लिए ‘इंडिया’ एक स्वीकार्य शब्द है और इसे अब ‘भारत’ के रूप में बदलने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया शब्द संविधान में निहित है और इसलिए ही इसे ‘कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया’ कहा जाता है। मुख्यमंत्री जी20 के लिए रात्रिभोज निमंत्रण पर ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ (भारत के राष्ट्रपति) लिखे जाने के बाद छिड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

सिद्धरमैया ने संवाददाताओं को बताया, ”हमारे संविधान में यह (इंडिया) निहित है और इसलिए ही इसे ‘कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया’ कहा जाता है। हमारे देश के लिए ‘इंडिया’ एक स्वीकार्य शब्द है। इसे भारत करना…. मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत है।”

Advertisement

जी20 के रात्रिभोज निमंत्रण के लिए राष्ट्रपति को ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ के रूप में संदर्भित करने का मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ता जा रहा है, इस बीच विरोधी दलों ने आरोप लगाया कि सरकार देश का नाम ‘इंडिया’ से बदलकर ‘भारत’ करने का प्रयास कर रही है। जी20 शिखर सम्मेलन के लिए तय जगह ‘भारत मंडपम’ में शनिवार रात आठ बजे के लिए यह निमंत्रण दिया गया है।

TAGS: 'India' Bharat, Siddaramaiah, G20, Congress, Opposition
OUTLOOK 06 September, 2023
Advertisement