Advertisement
19 June 2024

जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का पदभार संभाला

आंध्र प्रदेश में जहां मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटाने के बाद एनडीए ने अपनी सरकार बनाई। अब बुधवार को जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम का पदभार ग्रहण कर लिया है।

उन्होंने विजयवाड़ा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। 

अभिनेता-राजनेता को पंचायत राज और ग्रामीण विकास, पर्यावरण, वन और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग सौंपा गया है। ग्रामीण जल आपूर्ति भी कल्याण के अंतर्गत आती है।

Advertisement

गौरतलब है कि कई जनसेना नेताओं और अन्य लोगों ने कल्याण को पदभार संभालने पर बधाई दी।

बाद में, उपमुख्यमंत्री के समीक्षा बैठकों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने की उम्मीद है। कल्याण दक्षिणी राज्य में पीठापुरम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और पहली बार मंत्री बने हैं।

बता दें कि आंध्र प्रदेश में, जन सेना, टीडीपी और भाजपा के गठबंधन ने विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Janasena party, pawan kalyan, andhra pradesh, deputy cm
OUTLOOK 19 June, 2024
Advertisement