Advertisement
03 July 2024

झारखंड: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, हेमंत सोरेन ने दावा पेश किया

झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई  सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। बुधवार की शाम करीब 7.15 बजे उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा सौंप दिया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है। 

राज्यपाल के समक्ष दावा पेश करते समय हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, चम्पाई  सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक प्रदीप यादव, भाकपा माले विधायक विनोद सिंह, राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता मौजूद थे।

रांची जमीन घोटाला और उससे संबंधित मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चम्पाई सोरेन ने दो फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 

Advertisement

बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में झारखंड के कांग्रेस प्रभारी की मौजूदगी में सत्तारूढ विधायकों ने हेमंत सोरेन को नया नेता चुन लिया। बैठक में ही तय हुआ कि चम्पाई सोरेन राजभवन जाकर अपना इस्तीफा देंगे और हेमंत सोरेन सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Jharkhand, Hemant soren, Hemant took oath as CM, Jharkhand, JMM
OUTLOOK 03 July, 2024
Advertisement