Advertisement
15 July 2021

कमलनाथ को कांग्रेस में मिल सकता है बड़ा स्थान, अटकलों के बीच की सोनिया गांधी से मुलाकात

file photo

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पार्टी में अपनी भूमिका को लेकर अटकलों के बीच गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि कांग्रेस के नए संगठन में बड़ी भूमिका के लिए कमलनाथ का नाम चर्चाओं में है।

कमलनाथ पार्टी के दिग्गज नेता रहे हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अच्छे संबंध साझा करते हैं, जिसमें 23 नेताओं के समूह का हिस्सा भी शामिल है, जिन्होंने कांग्रेस प्रमुख को पत्र लिखकर संगठन में बदलाव की मांग की थी।

पूर्व मुख्यमंत्री की यह बैठक संसद के मानसून सत्र से पहले भी हो रही है। कमलनाथ के कुछ विपक्षी दलों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। इस बीच उनकी सोनिया गांधी के साथ मुलाकात अहम हो सकती है।

Advertisement

बता दें कि उन्होंने हाल ही में शरद पवार से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की थी, जब एनसीपी प्रमुख ने भाजपा के खिलाफ एक बड़ा विपक्षी मोर्चा बनाने की बात के बीच कुछ विपक्षी नेताओं से मेल जोल किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी, संसद का मानसून सत्र, Former Chief Minister Kamal Nath, Sonia Gandhi, Congress Party, Monsoon Session of Parliament
OUTLOOK 15 July, 2021
Advertisement