Advertisement
07 March 2024

केरल: पद्मजा वेणुगोपाल के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

केरल: पद्मजा वेणुगोपाल के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

कांग्रेस के दिवंगत नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।इन अटकलों को बुधवार को उस समय बल मिला जब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पद्मजा ने उनके पाला बदलने की खबरों को खारिज करने वाली एक फेसबुक पोस्ट हटा दी।

शुरू में भाजपा में जाने के उनके संभावित कदम को लेकर आ रही खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए पद्मजा ने फेसबुक पर स्पष्ट किया था कि यह महज मजाक था। उन्होंने हालांकि बाद में पोस्ट हटा दी, जिसके बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलों को बल मिला।

बता दें कि कांग्रेस के साथ दरार तब स्पष्ट हो गई जब स्थानीय नेताओं ने एक चुनाव प्रचार रैली के दौरान पद्मजा को प्रियंका गांधी के वाहन में प्रवेश करने से रोक दिया।त्रिशूर निर्वाचन क्षेत्र से पिछले दो विधानसभा चुनावों के साथ-साथ मुकुंदपुरम से 2004 के लोकसभा चुनाव में लड़ने और हारने के बाद, केपीसीसी महासचिव को कांग्रेस के भीतर कई चुनावी असफलताओं का सामना करना पड़ा है। 

Advertisement

यह भी बताया गया है कि कांग्रेस के करुणाकरण के स्मारक के निर्माण में देरी कर रही है और इसने भी पद्मजा के भाजपा में जाने के फैसले को प्रभावित किया।

TAGS: Padmaja venugopal, BJP, Congress, Padmaja venugopal joins BJP, Loksabha election 2024, Kerala
OUTLOOK 07 March, 2024
Advertisement