Advertisement
10 March 2017

'बिहार के बाद यूपी में भी एक्जिट पोल होगा फेल, सपा-कांग्रेस बनाएंगे सरकार'

google

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद अनेक चैनलों पर दिखाये गये एक्जिट पोल में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बताया जा रहा है।  

लालू ने कहा कि एक्जिट पोल हर बार फेल हुआ है और इस बार भी फेल होगा। राजद सुप्रीमो ने आगे कहा कि यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी। 
लालू प्रसाद ने कहा कि एक्जिट पोल झूठ साबित होगा और उत्तर प्रदेश में अखिलेश और कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी एक्जिट पोल में भाजपा को आगे दिखाया गया था। यूपी चुनाव के नतीजों का बिहार पर असर के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार पर नहीं बल्कि दिल्ली पर असर पड़ेगा और पीएम मोदी को जाना पड़ेगा।

Advertisement

इधर लालू प्रसाद के पुत्र एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी एग्जिट पोल को बिहार से जोड़ते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भी विभिन्न  समाचार चैनलों ने भाजपा के जीत का दावा किया था लेकिन बाद में सभी ने माफी मांगी थी। इस बार भी ऐसा ही कुछ होगा। उन्होंने कहा कि यूपी में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। साथ ही भाजपा पंजाब, उतराखंड, मणिपुर, उत्तरप्रदेश और गोवा सभी राज्यों में हार रही है।

TAGS: लालू को एक्जिट बोल पर भरोसा नहीं, बोले भाजपा नहीं सपा-भाजपा, कांग्रेस, गोवा, यूपी, पंजाब, लालू प्रसाद यादव, congress, bjp, goa, up
OUTLOOK 10 March, 2017
Advertisement