Advertisement
24 September 2022

लालू यादव ने अमित शाह पर साधा निशाना, कहा- वह 'पागल' हो गए हैं

ANI

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह के बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन पर हमले को लेकर उन पर निशाना साधा और विपक्षी एकता की जरूरत पर जोर दिया।

लालू यादव ने कहा, "अमित शाह पूरी तरह से पागल हो गए हैं। उनकी सरकार वहां (बिहार) हटा दी गई है। इसे (भाजपा) 2024 में भी हार का सामना करना पड़ेगा। इसलिए वह वहां जा रहे हैं और जंगल राज और उन सभी चीजों की बात कर रहे हैं। क्या जब वह गुजरात में थे तो क्या उन्होंने ऐसा किया था।''

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, "जब वह वहां थे, तब जंगल राज गुजरात में था। अमित शाह बिलकुल पागल हो गए हैं।"

Advertisement

गृह मंत्री के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि भाजपा 2024 में फिर से केंद्र में और फिर अगले साल बिहार में सरकार बनाएगी, उन्होंने कहा, "हम इसे देखेंगे।" भाजपा के यह कहने के साथ कि कुमार राजद को बाद में सत्ता की खोज में छोड़ देंगे, यादव ने कहा कि वे अब साथ हैं।

कुमार और यादव के रविवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने की संभावना है। खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे यादव ने कहा, ''हम विपक्षी एकता के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।"

बता दें कि शाह ने शुक्रवार को पूर्व सहयोगी नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री पर भाजपा की पीठ में छुरा घोंपने और "कांग्रेस और राजद की गोद में बैठकर" प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का आरोप लगाया।

पूर्णिया में आयोजित एक रैली में, शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की जोड़ी का सफाया हो जाएगा और एक साल बाद, भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल करेगी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Amit Shah, Mad, Lalu Yadav, BJP, Bihar, RJD
OUTLOOK 24 September, 2022
Advertisement