Advertisement
06 May 2024

लोकसभा चुनाव 2024: करनाल से मनोहर लाल खट्टर और उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार ने भरा नामांकन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को राज्य की करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। खट्टर के साथ मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी थे, जिन्होंने करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। करनाल समेत हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए 25 मई को मतदान होगा। 

वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने भी सोमवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कुमार ने आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय की उपस्थिति में नंद नगरी में जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया।

वह इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो बार के सांसद और भोजपुरी गायक से नेता बने मनोज तिवारी को चुनौती दे रहे हैं। 

Advertisement

कुमार ने बिहार में बेगूसराय सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर 2019 का आम चुनाव लड़ा था। कांग्रेस दिल्ली में ‘आप’ के साथ गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ रही है। सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस तीन सीटों पर जबकि ‘आप’ चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

दिल्ली में सात लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Manohar lal khattar, Khattar nomination from Karnal, BJP, Kanhaiya Kumar, Kanhaiya Kumar nomination, Congress, AAP
OUTLOOK 06 May, 2024
Advertisement