Advertisement
26 June 2022

शिवसेना: विधायकों के बाद पार्टी पदाधिकारियों में भी असंतोष? ठाणे जिला प्रमुख ने दिया इस्तीफा

नरेश म्हस्के

एकनाथ शिंदे के वफादार नरेश म्हस्के ने एमवीए घटक राकांपा के "रवैए" के विरोध में शनिवार को शिवसेना के ठाणे जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया, हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि वह हमेशा शिवसैनिक बने रहेंगे।


शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को संबोधित एक पत्र में, ठाणे के पूर्व महापौर ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में “राष्ट्रवादी” (राकांपा) के कारण शिवसैनिक (राजनीतिक रूप से) “घुटन” महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मैं शिवसेना के ठाणे जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहा हूं, लेकिन हमेशा के लिए एक शिवसैनिक बना रहूंगा।"

म्हास्के ने कहा कि शिवसैनिक आक्रामक हिंदुत्व में विश्वास करते हैं।

वह शायद शिंदे के गृहनगर ठाणे से शिवसेना के पहले वरिष्ठ पदाधिकारी हैं, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। ठाणे से शिवसेना के दिग्गज शिंदे इस समय शिवसेना के कई विधायकों के साथ गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं।

Advertisement

बता दें कि शिवसेना के असंतुष्ट विधायक दीपक केसरकर ने शनिवार को कहा कि विधायक दल में बागी गुट के पास दो तिहाई बहुमत है और उन्होंने महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्री एकनाथ शिंदे को अपना नेता नियुक्त किया है। शिंदे और अन्य बागी विधायक असम के गुवाहाटी शहर में डेरा डाले हुए हैं जिनकी बगावत से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

 

TAGS: Naresh Mhaske, ncp, Shiv Sena, Eknath Shinde, Shiv Sena workers, Maha Vikas Aghadi (MVA), महाराष्ट्र, एकनाथ शिंदे, एमवीए, शिवसेना
OUTLOOK 26 June, 2022
Advertisement