Advertisement
19 May 2018

कर्नाटक: येदियुरप्पा और सिद्दरमैया ने विधायक के रूप में ली शपथ, सीधा प्रसारण शुरू

ANI

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को राज्य विधानसभा में शाम 4 बजे अपना बहुमत साबित करना है। फ्लोर टेस्ट से पहले बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के विधायक विधानसभा पहुंचे और पद की शपथ ली। एक तरफ विधायक अपने पद की शपथ ले रहे हैं तो दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट करने का आदेश जारी किया है।

कर्नाटक विधानसभा में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और सिद्धरमैया ने विधायक के रूप में शपथ ली। कर्नाटक विधानसभा में के जी बोपैया ने विधायकों को दिलाई शपथ। इससे पहले कर्नाटक के भाजपा के बीएस येदियुरप्पा ने 17 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी।

लाइव अपडेट

Advertisement

-स्पीकर केजी बोपैया ने येदियुरप्पा और श्रीरामुलु का इस्तीफा स्वीकार किया

- विधानसभा जीतने के बाद भाजपा नेता बी श्रीरामुलु और बीएस येदियुरप्पा ने लोकसभा से इस्तीफा दिया

- कांग्रेस के दोनों विधायकों में से एक प्रताप गौड़ा पाटिल विधानसभा में वापस अपने खेमे में लौटे

- अब सिर्फ आनंद सिंह 'लापता'

- कांग्रेस ने लगाया दोनों विधायकों का किडनैप होने का आरोप

-  विधायक आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा पाटिल विधानसभा नहीं पहुंचे

- शपथ लेने नहीं पहुंचे कांग्रेस के दो विधायक

- केजी बोपैया 5-5 विधायकों को दिला रहे हैं शपथ

- पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने ली शपथ

- बीएस येदियुरप्पा ने ली शपथ

- के जी बोपैया दिला रहे हैं विधायकों को शपथ

कर्नाटक में भाजपा की सरकार रहेगी या जाएगी, इसका फैसला आज होगा। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राज्यपाल का फैसला पलटते हुए कहा कि शनिवार शाम चार बजे विधानसभा में शक्ति-परीक्षण कराया जाए ताकि यह पता लगाया जा सके मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के पास पर्याप्त बहुमत है या नहीं। राज्यपाल ने येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का वक्त दिया था।

शपथ से पहले येदियुरप्पा ने की विधायकों से बातचीत
फ्लोर टेस्‍ट से पहले येदियुरप्पा ने बेंगलूरू में विधायकों के साथ बैठक की, जिसके बाद उन्‍होंने मीडिया से कहा, 'हमे विधानसभा में बहुमत साबित करने पर पूरा भरोसा है। शाम 5 बजे जश्‍न होगा।' 

गौरतलब है कि भाजपा ने कर्नाटक चुनाव 2018 में 104 सीटों पर जीत दर्ज की है, जोकि बहुमत से 7 सीटें कम है। इसके बावजूद भाजपा ने राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वहीं, कांग्रेस ने भी जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 38 सीटें मिली हैं। दोनों ने चुनाव के नतीजे आने के बाद गठबंधन किया है।

TAGS: CM BS Yeddyurappa, Siddaramaiah, take oath, as MLAs, Vidhana Soudha
OUTLOOK 19 May, 2018
Advertisement