Advertisement
22 September 2019

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 'आप' ने जारी की 22 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

File Photo

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए आम आदमी पार्टी ने 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। ‘आप’ की पहली लिस्ट में दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद एनआईटी, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, होडल और बहादुरगढ़ विधानसभा सीटों का नाम भी शामिल है। गुरुग्राम से आप ने रणबीर सिंह राठी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं फरीदाबाद से कुमारी सुमनलता वशिष्ठ को मैदान में उतारा है। पलवल से कुलदीप कौशिक, फरीदाबाद एनआईटी से संतोष यादव, होडल से करण सिंह डागर और महेंद्रगढ़ अजय शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

आम आदमी पार्टी ने अंबाला सिटी से अंशुल कुमार अग्रवाल और पंचकूला से योगेश्वर शर्मा को मैदान में उतारा है। 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को पूरा हो रहा है। 21 अक्टूबर को यहां मतदान होना है। 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 47, आईएनएलडी को 19, कांग्रेस को 15 सीट, एचजेसी को 2 सीट, बीएसपी को 1, अकाली दल को 1 और निदर्लीय को 5 सीटें मिली थी।

देखें लिस्ट:

Advertisement


 

चुनाव कार्यक्रम की अहम तारीख

27 सितंबर: विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। इसी दिन से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

4 अक्टूबर: नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख।

5 अक्टूबर: नामांकन पत्रों की जांच होगी।

7 अक्टूबर: नाम वापस लेने की आखिरी तारीख।

21 अक्टूबर: मतदान

24 अक्टूबर: मतगणना

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Aam Admi party, aap, first list, 22 candidates, haryana assembly elections
OUTLOOK 22 September, 2019
Advertisement