Advertisement
11 March 2022

नतीजों पर बोले अखिलेश यादव- आधे से ज्यादा भ्रम दूर हुआ, संघर्ष जारी रहेगा...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार को लेकर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। समाजवादी पार्टी के नेता ने इन नतीजों को भी सकारात्मक ढंग से लेने की बात कही है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, 'उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद। हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित के लिए संघर्ष जारी रहेगा।'

इससे पहले गुरुवार को नतीजों के समय अखिलेश यादव का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था।

Advertisement

अखिलेश यादव के रिएक्शन से साफ है कि वह वोट प्रतिशत और सीटों में वृध्दि को लेकर खुश हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आपने हमारी सीटों को ढाई गुना तक बढ़ा दिया है, जो 2017 में मिलीं 47 सीटों के मुकाबले बढ़ते हुए 125 हो गई हैं। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी का वोट प्रतिशत भी तेजी से बढ़ते हुए 20 फीसदी की बजाय 32 प्रतिशत पर पहुंच गया है। इस तरह सपा ने वोट प्रतिशत के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।

 

TAGS: Akhilesh Yadav's reaction, UP assembly election results, SP, यूपी विधानसभा चुनाव, अखिलेश यादव, सपा
OUTLOOK 11 March, 2022
Advertisement