Advertisement
06 November 2022

विधानसभा उपचुनाव नतीजे: मोकामा से राजद उम्मीदवार विजेता घोषित, 4 सीटें बीजेपी के खाते में आईं, 1 सीट शिवसेना और टीआरएस ने जीती

विधानसभा उपचुनाव नतीजे: मोकामा से राजद उम्मीदवार विजेता घोषित, 3 सीट बीजेपी के खाते में आईं | TWITTER _ANI

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार नीलम देवी को जीत मिली है। यह सीट विधायक अनंत सिंह के अयोग्य घोषित होने के बाद खाली हुई थी। इसी तरह बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम राजद प्रत्याशी को 2000 वोटों के अंतर से हरा दिया है।महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट से उद्धव गुट की प्रत्याशी ऋतुजा लटके ने जीत हासिल की है। 

 

बिहार के अलावा यूपी, ओडिशा और हरियाणा में भी बीजेपी को जीत मिली है।यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा के अमन गिरि ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 34,298 वोटों से हराया है। वहीं, हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा के भव्य बिश्नोई 16006 वोटों से जीत गए हैं। ओडिशा में धामनगर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सूर्यवंशी सूरज ने 9,881 मतों के अंतर से जीत हासिल की। 

TAGS: Counting of votes, by-election, bypolls, Admapur, Mokama, Gopalganj, Andheri (East), Munugode, Gola Gokarannath, Dhamnagar
OUTLOOK 06 November, 2022
Advertisement