Advertisement
09 September 2024

विधानसभा चुनाव’24 जम्मू-कश्मीर : नतीजों का भी बेसब्र इंतजार

जम्‍मू-कश्‍मीर की सरकार ने 16 अगस्‍त की सुबह कुछ ऐसी असामान्‍य गतिविधियों की शुरुआत की जो इस इलाके में लंबे समय से रुकी पड़ी थीं। उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा के प्रशासन ने एक के बाद एक लगातार कई आदेश जारी करने शुरू कर दिए, जिससे पूरी घाटी में आशंका फैल गई कि कुछ होने वाला है। इन आदेशों में एक बहुत विवादास्‍पद था, जिसमें यहां रहने वाले पश्चिमी पाकिस्‍तान के शरणार्थियों को जमीनों के हस्‍तांतरण की बात कही गई थी। आदेश तब जारी किया गया जब चुनाव आयोग ने घोषणा की कि वह 16 अगस्‍त की दोपहर में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करेगा।

TAGS: Assembly Elections, Kashmir, Naseer Ganai
OUTLOOK 09 September, 2024
Advertisement