Advertisement
10 October 2020

बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, सोनिया-राहुल-पायलट समेत 30 नाम शामिल

File Photo

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां मैदान में उतरने के लिए तैयार है। मुख्य रूप से राज्य में एनडीए, एलजेपी और महागठबंधन के बीच टक्कर है। शनिवार को कांग्रेस ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, वायनाड से सांसद राहुल गांधी , महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, शत्रुघ्न सिन्हा और सचिन पायलट हैं, जिन्हें पार्टी का प्रचार करने का जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि, इस लिस्ट में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को जगह नहीं दी गई है।

बिहार में तीन चरणों में चुनाव होने हैं। पहला चरण 28 अक्टूबर को होगा जबकि दूसरा चरण 3 नवंबर और तीसरा चरण 7 नवंबर को होगा। 10 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई वाली महागठबंधन का हिस्सा है। कांग्रेस इस बार 70 सीटों पर ताल ठोक रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bihar Assembly Election, Congress, Star Campaigners List, 30 Names With Sonia-Rahul, बिहार विधानसभा चुनाव
OUTLOOK 10 October, 2020
Advertisement