Advertisement
10 November 2020

'लंदन क्वीन' पुष्पम प्रिया नहीं छू पाई हजार वोट का भी आंकड़ा, पहले रूझान में 300 से भी कम वोट

फाइल फोटो

बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। धीरे-धीरे आ रहे रहे रूझान के मुताबिक एनडीए महागठबंधन के तेवर को पछाड़ते हुए आगे बढ़ रही है और बहुमत का आंकड़ा छू चुकी है। लेकिन, इन सब के बीच मतदाताओं की नजर कुछ चुनिंदा सीटों पर जा टिकी है। इसमें से एक सीट पटना जिले का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र हैं। 

लंदन से पढ़ाई कर लौटने वाली और 'मिस्टीरियस गर्ल' के साथ अपने अंदाज के लिए चर्चा में आई पुष्पम प्रिया चौधरी हैं। पुष्पम प्रिया शुरूआती रूझान में काफी पिछड़ती नजर आ रही हैं। अब तक उनके खाते में हजार वोट भी नहीं आ पाए हैं। सिर्फ वो पांच सौ वोट का आंकड़ा छू पाई हैं। इस सीट से दूसरे स्थान पर शत्रुघ्न सिंहा के बेटे लव सिन्हा हैं। लेकिन इनकी भी स्थिति काफी खराब है। अब इन्हें दो हजार के करीब हीं वोट मिल पाए हैं।

पुष्पम प्रिया दो सीटों पर चुनाव लड़ी हैं। लेकिन, शुरूआती रूझान में मधुबनी जिले की बिस्फी सीट की जनता ने भी उनका साथ नहीं दिया है। यहां से उन्हें अब तक तीन सौ से भी कम वोट मिले हैं।

Advertisement

इतने कम वोट मिलने के बाद प्रिया ने ट्वीट कर ईवीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ईवीएम हैक्ड!

पुष्पम प्रिया चौधरी अपनी नई नवेली द प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष हैं। उन्होंने लंदन स्कूल से पढ़ाई की है। बांकीपुर विधानसभा का मुकाबला धीरे-धीरे रोचक होता जा रहा है। पहले नंबर पर एनडीए की तरफ से नितिन नवीन कड़ा टक्कर देते हुए पछाड़ रहे हैं। अभी उनके खाते में करीब दस हजार से अधिक वोट जा चुके हैं।

हालांकि, वोटों की गिनती अभी जारी है। अभी सिर्फ पहले रूझान जारी किए गए हैं। जिसमें कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है और उनकी सांसे ईवीएम में अटकी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bihar elections 2020, London Queen, Pushpam Priya, EVM Hacked, Bihar Assembly Election 2020, Next CM Of Bihar, Hot assembly seat, Nitish Kumar, Tejaswi Yadav, RJD, LJP, Pappu Yadav, JAP, नीतीश कुमार, बिहार चुनाव, मतगणना आज, अबकी बार किसका बिहा, तेजस्वी यादव, पप्पू याद
OUTLOOK 10 November, 2020
Advertisement