15 March 2017
बीरेन सिंह ने ली मणिपुर के सीएम की शपथ
google
60 में से 21 सीटें जीतने वाली भाजपा मणिपुर में एनपीएफ और अन्य दलों के सहयोग से सरकार बनाई है। एनपीपी के नेता वाई जॉय कुमार को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। बीरेन सिंह राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर भी रह चुके हैं। बाद में पत्रकारिता से जुड़े और इसके बाद वे राजनीति में उतरे। अब वह मणिपुर में मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए हैं। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है।