Advertisement
11 March 2017

बुंदेलखंड में भी खिला कमल

बुंदेलखंड में भी खिला कमल

भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती अपने इलाके यानी बुंदेलखंड में प्रचार के लिए गई थीं। वह भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में भी थीं। इस क्षेत्र की जीत उनकी जीत भी कही जा सकती है। उमा भारती की मेहनत और मोदी के जादू ने भाजपा को यहां भी सीट दिलवाईं हैं।

चित्रकूट से भाजपा के चंद्र प्रसाद उपाध्याय 90366 वोटों से जीते हैं, बांदा से भाजपा के प्रकाश द्वेदी 83169 वोटों से जीते, हमीरपुर सीट भी भाजपा के खाते में गई और यहां से अशोक कुमार सिंह चंदेल ने 110888 वोट हासिल किए। महोबा और झांसी नगर की सीट भी भाजपा की झोली में रही जहां से क्रमशः राकेश कुमार गोस्वामी 88291 और रवि शर्मा ने 117873 वोटों से विजयश्री दिलवाई। ललितपुर से रामरतन कुशवाह ने 156942 वोट हासिल किए और कालपी से कुंवर नरेंद्र पाल सिंह ने 85071 वोट झटक लिए। 

TAGS: bundelkhand, uma bharti, बुंदेलखंड, उमा भारती
OUTLOOK 11 March, 2017
Advertisement