Advertisement
14 December 2017

एग्जिट पोलः गुजरात में फिर खिलेगा कमल, पर 150 सीटें दूर की कौड़ी

गुजरात में दूसरे और आखिरी चरण का मतदान गुरुवार को समाप्त हो गया। उसके बाद आए तमाम एग्जिट पोल में भाजपा राज्य में सत्ता बरकरार रखने में सफल दिख रही है। हालांकि 150 प्लस का जो लक्ष्य पार्टी ने तय किया था उसके आसपास भी वह पहुंचती नहीं दिख रही है।

टाइम्स नाउ-बीएमआर के पोल में भाजपा को 115, कांग्रेस को 62 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। रिपब्लिक टीवी-सी वोटर के पोल के मुताबिक भाजपा को 108 और कांग्रेस को 74 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया पोल में भाजपा को 99-113 और कांग्रेसे को 68-82 सीटें मिलती दिख रही है। इस पोल भाजपा को 47, कांग्रेस को 42 और अन्य को 11 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं।

एबीपी न्यूज- सीएसडीएस के मुताबिक अब तक सामने आई 142 सीटों में 93 भाजपा, 48 कांग्रेस और अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके मुताबिक दक्षिण गुजरात की 35 सीटों में से भाजपा को 24 सीटें मिल सकती हैं। इस इलाके में भाजपा को 50 प्रतिशत और कांग्रेस को 40 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं।

TAGS: एग्जिट पोल, भाजपा, गुजरात, Exit poll, BJP, Gujarat
OUTLOOK 14 December, 2017
Advertisement