Advertisement
11 March 2017

दो राज्य में भाजपा, एक में कांग्रेस की आंधी

दो राज्य में भाजपा, एक में कांग्रेस की आंधी | गूगल

राम मंदिर आंदोलन में भी भाजपा को ऐसी जीत नहीं मिली थी। उत्तर प्रदेश से सटे उत्तराखंड में भी भी भाजपा ने प्रचंड बहुमत की ओर कदम बढ़ा दिया है।

वहां पार्टी को 55 के करीब सीटें मिलती दिख रही हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के लिए भी ये चुनाव राहत की खबर लेकर आए हैं। पार्टी ने भाजपा-अकाली गठबंधन से पंजाब छीन लिया है। यहां आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्षी दली बनी है और जैसी संभावना एक्जिट पोल ने जताई थी अकाली – भाजपा गठबंधन तीसरे स्‍थान पर पहुंच गया है। यहां कांग्रेस दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही है। हालांकि मणिपुर और गोवा में लगातार कांटे की टक्कर चल रही है और वहां कांग्रेस थोड़ा बढ़त बनाए हुए है। दोनों ही पार्टियां अपने दम पर इन राज्यों में बहुमत से दूर दिख रही हैं और शायद यहां सरकार बनाने के लिए छोटे दलों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

TAGS: भाजपा, विधानसभा, चुनाव, परिणाम, कांग्रेस, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, मणिपुर
OUTLOOK 11 March, 2017
Advertisement