Advertisement
01 May 2023

कर्नाटक चुनाव 2023: भाजपा ने जारी किया अपना घोषणा-पत्र, जानें क्या हुईं घोषणाएं

ट्विटर/एएनआई

चुनावी राज्य कर्नाटक में सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। इस बीच चुनावी अखाड़े में आज यानी 1 मई को भाजपा ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बेंगलुरु में पार्टी दफ्तर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा भी मौजूद रहे। भाजपा इसे विजन डॉक्यूमेंट कह रही है जिसकी थीम है प्रजा ध्वनि यानी जनता की आवाज।

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कर्नाटक में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का वादा किया है। इसके साथ ही भाजपा ने बीपीएल कार्ड धारकों को तीन फ्री कुकिंग गैस सिलेंडर देने का वादा किया है।

जानें घोषणापत्र में क्या है खास-

Advertisement

-    कर्नाटक में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा

-    घोषणा पत्र में कृषि पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है

-    किसान इंश्योरेंस, बीज खरीद के लिए 10 हजार की मदद जैसे कई वादें

-    किसानों के लिए एग्रो फंड के नाम से इमरजेंसी फंड

-    गरीब कल्याण, शहर में 5 लाख गरीबों को घर

-    ग्रामीण इलाकों के 10 लाख गरीबों को घर

-    बीपीएल  को रोज आधा लीटर नंदिनी दूध

-    10 किलो चावल दिया जाएगा 

-    संतुलित आहार का ध्यान रखा गया है

-    इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जोर

-    12वीं पास लड़कियों के लिए खास योजना

-    युवाओं के लिए खास घोषणा

-    महिलाओं पर खास ध्यान

-    मुस्लिम आरक्षण खत्म करने जिक्र

TAGS: BJP national president JP Nadda, releases party's vision document, manifesto, Karnataka elections, Bengaluru.
OUTLOOK 01 May, 2023
Advertisement