Advertisement
14 February 2017

जाति और धर्म के नाम पर नहीं चुनाव लड़ रही भाजपा- भूपेंद्र यादव

भूपेंद्र यादव का कहना है कि उत्तर प्रदेश में मुख्य मुद्दा कानून व्यवस्था, भ्रष्‍टाचार और महिलाओं के सम्मान का है। जिसे ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में इस मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। यादव कहते हैं कि जाति और धर्म की सियासत भाजपा नहीं बल्कि अन्य दल कर रहे हैं जनता को भ्रमित कर रहे हैं। यादव कहते हैं कि भाजपा के साथ आज सभी धर्म और जाति के लोग मिलकर पार्टी की सरकार बनाने में जुटे हैं। 

भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव का कहना है कि सबका साथ और सबका विकास की नीति के साथ पार्टी काम कर रहीे हैं और पहले चरण के हुए मतदान में बड़ी संख्या में लोगों की पसंद भाजपा रही है। यादव कहते हैं कि भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलेगा। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठजोड़ के बारे में पूछे जाने पर भूपेंंद्र यादव कहते हैं कि यह गठजोड़ केवल चुनाव तक हैं चुनाव में हारने के बाद गठबंधन कहां चला जाएगा किसी को पता भी नहीं चलेगा। सांप्रदायिकता के सवाल पर यादव का कहना है कि सपा और बसपा के लोग इस तरह के मुद्दे को हवा दे रहे हैं भाजपा का तो केवल एक ही मुद्दा विकास का है।  


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भारतीय जनता पार्टी, भूपेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश, विधानसभा चुनाव, जाति, धर्म
OUTLOOK 14 February, 2017
Advertisement