Advertisement
11 February 2020

हार के बाद बोले भाजपा अध्यक्ष नड्डा- सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे

File Photo

दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत के स्पष्ट संकेत के बाद भाजपा ने अपनी हार स्वीकार ली है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केजरीवाल को जीत पर बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों के जनादेश को भाजपा स्वीकार करती है। भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि पार्टी प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। इस विश्वास के साथ की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली का विकास करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में अथक परिश्रम किया और दिन रात चुनाव में लगे रहे है। सभी कार्यकर्ताओं का ह्रदय से अभिनंदन और साधुवाद।

आप की फिर हुई वापसी

Advertisement

चुनाव में एक बार फिर से सत्ताधारी पार्टी आप की वापसी हुई है। ताजा रुझानों के अनुसार, आप  ने 28 सीटें जीती हैं और 35 अन्य पर आगे चल रही है। भाजपा ने 2 सीट जीती है और 5 पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस को कोई सीट मिलती दिखाई नहीं दे रही है। रुझानों से साफ है कि अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। 2015 के चुनाव में आप को 67 सीटें मिली थीं और भाजपा तीन सीटों पर सिमट गई थी जबकि कांग्रेस खाता तक नहीं खोल पाई थी।

करना होगा पांच साल इंतजार

भाजपा राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, महाराष्ट्र और झारखंड के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव भी हार गई है। इस हार के साथ दिल्ली की सत्ता में वापसी के लिए भाजपा को अगले पांच साल और इंतजार करना होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 11 February, 2020
Advertisement