Advertisement
06 April 2019

भाजपा की नई लिस्ट में 24 के नाम, कमलनाथ के बेटे के सामने नाथन शाह को टिकट

File Photo

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए 24 और सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में हरियाणा की आठ, मध्यप्रदेश की तीन, ओडिशा की चार, राजस्थान की चार, उत्तर प्रदेश की चार, पश्चिम बंगाल की एक और झारखंड की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। वहीं, ओडिशा विधानसभा के लिए दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं। साथ ही, मध्य प्रदेश और यूपी की एक-एक विधानसभा सीटों पर होने वाले उप-चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

कमलनाथ के बेटे के खिलाफ नाथन शाह को टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने ग्वालियर से विवेक शेजवलकर को टिकट दिया है। वे यहां से मेयर हैं। वहीं, छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ के खिलाफ नाथन शाह को टिकट दिया गया है। छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कमलनाथ के खिलाफ विवेक साहू (बंटी) को उतारा है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश

-    उत्तर प्रदेश की झांसी सीट से अनुराग शर्मा उम्मीदवार होंगे। मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था, इसके बाद पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।

-    उप्र की बांदा सीट से मौजूदा सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा की जगह पार्टी ने आरके पटेल को मैदान में उतारा है। वे श्यामाचरण गुप्त के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। गुप्त पिछली बार भाजपा के टिकट पर जीते थे। अब वे सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी हैं।

-    फूलपुर से केसरी पटेल और लाल गंज से नीलम सोनकर को टिकट दिया है।

राजस्थान

इस लिस्ट में भाजपा ने राजस्थान की तीन सीटों पर उम्मीदवार तय किए, राजसमंद से जयपुर राजघराने से जुड़ीं दिया कुमारी को टिकट मिला। अभी यहां से भाजपा के हरिओम सिंह राठौर सांसद हैं। दिया पहले सवाई माधोपुर से विधायक रह चुकी हैं।

राजस्थान की बाड़मेर सीट से सांसद कर्नल सोनाराम का टिकट कटा। इस सीट पर भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह के खिलाफ कैलाश चौधरी को उतारा है।

मध्य प्रदेश

देवास से महेंद्र सोलंकी को टिकट दिया गया है। वे कांग्रेस प्रत्याशी और कबीरपंथ की आवाज प्रह्लाद टिपानिया के खिलाफ उम्मीदवार होंगे।

भाजपा ने इस लिस्ट में भी भोपाल और इंदौर सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इंदौर से आठ बार से भाजपा सांसद सुमित्रा महाजन ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। वहीं, भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिवराज सिंह चौहान को टिकट मिलने की चर्चा है।

हरियाणा

- फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर

- अंबाला से रतल लाल कटारिया

- कुरुक्षेत्र से नायब सिंह सैनी

- भिवानी महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह

- गुरुग्राम से राव इंद्रजीत

- करनाल से संजय भाटिया

- सिरसा से सुनिता दुगल

- सोनीपत से रमेश चंद्र कौशिक

झारखंड

इस लिस्ट में झारखंड की तीन सीटों पर नामों का ऐलान, रांची और कोडरमा सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट कटे। रांची से संजय सेठ और कोडरमा से अनपूर्णा देवी यादव उम्मीदवार होंगी।

यहां देखें पूरी लिस्ट

 


अब तक 407 उम्मीदवारों की घोषणा

पार्टी ने अब तक 407 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सात चरणों का लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक चलेगा। 23 मई को मतों की गिनती होगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP releases, list of 24 candidates, Lok Sabha Elections
OUTLOOK 06 April, 2019
Advertisement