Advertisement
27 January 2023

त्रिपुरा चुनाव: उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के लिए भाजपा सीईसी की बैठक, प्रधानमंत्री भी मौजूद

पीटीआई

आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक यहां पार्टी मुख्यालय में आरंभ हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस बैठक में मौजूद हैं। उनके अलावा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी की सीईसी के अन्य सदस्य मौजूद हैं। बैठक में भाजपा की त्रिपुरा इकाई के कोर समूह के सदस्य भी शामिल हैं।

इससे पहले, गुरूवार को उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए नड्डा, शाह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी महेश शर्मा और राज्यसभा सदस्य बिप्लब देब सहित अन्य नेताओं ने देर रात तक एक बैठक की थी।

Advertisement

पार्टी मुख्यालय में आज चल रही बैठक के बाद त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा सकती है।

बता दें कि त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होना है। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। मतों की गिनती दो मार्च को होगी। भाजपा ने 2018 में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 20 साल के शासन को समाप्त करते हुए त्रिपुरा में पहली बार अपनी सरकार बनाई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, top brass meets, finalise candidates, Tripura polls
OUTLOOK 27 January, 2023
Advertisement