Advertisement
23 May 2019

हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटें भाजपा ने जीतीं, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

File Photo

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की सभी चार सीटें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत ली हैं। इनमें हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला शामिल हैं। इन पर सातवें चरण में 19 मई को मतदान हुआ था। यहां हमीरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस से रामलाल ठाकुर को हराया। कांगड़ा में बीजेपी के राज्य मंत्री किशन कपूर ने कांग्रेस के पवन काजल को तो मंडी में बीजेपी के मौजूदा सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कांग्रेस के आश्रय शर्मा हराया। इसके अलावा राजधानी शिमला से बीजेपी के सुरेश कश्यप ने कर्नल धनीराम हराया।

2014 में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी चारों सीटों पर काबिज हुई थी। इनमें कांगड़ा संसदीय सीट से शांता कुमार, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, शिमला से वीरेंद्र कश्यप और मंडी से राम स्वरूप शर्मा जीते थे।

हमीरपुर सीट से जहां अनुराग ठाकुर ने जीत का चौका लगा लिया है। उनके सामने कांग्रेस के रामलाल ठाकुर चौथी बार लोकसभा चुनाव हारे हैं।वहीं, रामस्वरूप शर्मा ने दूसरी बार जीत दर्ज की है।

Advertisement

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: bjp, four lok sabha seats, himachal pradesh
OUTLOOK 23 May, 2019
Advertisement