Advertisement
11 February 2017

यूपी में एमएलसी चुनाव में भाजपा ने तीन सीटें जीती

google

कानपुर-उन्नाव खंड स्नातक सीट से एमएलसी का चुनाव भाजपा के अरुण पाठक ने 9154 वोटों से जीता। अरुण को कुल 40633 वोट मिले जबकि मानवेंद्र स्वरूप को 31479 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। प्रथम वरीयता में ही अरुण को जीत हासिल हो गई। अरुण दूसरी बार स्नातक एमएलसी बनने जा रहे हैं।

इसी तरह से गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के डा. संजयंन त्रिपाठी से जीत दर्ज की। बरेली मे भी भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह व्यस्त ने जीत दर्ज की है। झांसी में सुरेश त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है।

कानपुर नगर, देहात और उन्नाव शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव राज बहादुर सिंह चंदेल ने 708 वोट से जीत लिया है। वे पांचवीं बार शिक्षक एमएलसी का चुनाव जीते हैं। मतगणना में राज बहादुर को 4288 वोट मिले। हेमराज सिंह गौर 3575 वोट पा सके। सपा प्रत्याशी चौधरी रामवीर सिंह यादव की करारी हार हुई है। वे 2000 वोट भी नहीं पा सके और पांचवें स्थान पर रहे।

Advertisement

दूसरी ओर शिक्षक एमएलसी के लिए चुनाव में झांसी में नि‍र्दलीय सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सपा के अशोक कुमार को हराया। सुरेश कुमार को कुल 8456 वोट मि‍ले, जबकि‍ अशोक कुमार को 6921 वोट मि‍ले।शिक्षक एमएलसी के लिए चुनाव में कानपुर में निर्दलीय उम्मीदवार राजबहादुर चंदेल ने हेमराज गौर को हराया। राजबहादुर चंदेल को 4283 वोट मि‍ले जबकि हेमराज गौर को 3575 वोट मिले। (एजेंसी)

TAGS: विधान परिषद, उत्तर प्रदेश, चुनाव, भाजपा, नरेंद्र मोदी
OUTLOOK 11 February, 2017
Advertisement