Advertisement
09 February 2025

दिल्ली चुनाव में भाजपा की सफलता का श्रेय प्रचार गीतों को भी जाता है: पार्टी नेता

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सफलता का श्रेय जिन विभिन्न कारकों को जाता है, उनमें इसके लोकप्रिय प्रचार गीत भी शामिल हैं।

इसमें से दो गीत पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने गाए हैं। उनके अलावा अमित ढुल और आजमगढ़ के पूर्व सांसद एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने भी इन गीतों को अपनी आवाज दी है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा ने पांच फरवरी को हुए चुनावों के लिए एक महीने तक चले अपने प्रचार अभियान के दौरान चारों गीतों का खूब इस्तेमाल किया।

Advertisement

पार्टी नेता नील कांत बख्शी ने कहा कि तिवारी द्वारा गाया गया गीत ‘‘बहाने नहीं बदलाव चाहिए’’ अभियान का सबसे लोकप्रिय गीत बन गया। उन्होंने कहा कि यह गीत राष्ट्रीय राजधानी में केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) की विफलताओं पर भाजपा के राजनीतिक हमलों का अभिन्न अंग बन गया।

चारों गीतों के ‘क्रिएटिव डायरेक्टर’ बख्शी ने कहा कि राजनीतिक संदेश, आकर्षक बोल और लयबद्ध धुन इन वीडियो गीतों के महत्वपूर्ण तत्व हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP's success, Delhi elections, campaign songs, Party leader
OUTLOOK 09 February, 2025
Advertisement