Advertisement
15 February 2017

बरेली में दुल्हन ने विदाई से पहले डाला वोट

google

दुल्हन के पूरे लिबास में सजी-धजी निशा जब अपने पति के साथ वोट डालने पहुंची तो मतदान केंद्र पर तैनात सभी कर्मचारी और कतार में लगे अन्य मतदाता आश्चर्य में पड़ गए और सभी ने दुल्हन के जज्बे की जमकर तारीफ की। निशा ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार होने के साथ-साथ फर्ज भी है। वह अच्छी सरकार चुनने के लिए वोट डालने आई हैं।                उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज बरेली समेत 11 जिलों की 67 सीटों पर मतदान हो रहा है। (एजेंसी)

TAGS: वोट, बरेली, दुल्हन, कैंट विधानसभा, मतदान
OUTLOOK 15 February, 2017
Advertisement