Advertisement
08 September 2023

उपचुनाव: यूपी की घोसी विधानसभा सीट पर आगे चल रही सपा, त्रिपुरा की दोनों सीटें जीती भाजपा

देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, त्रिपुरा के बॉक्सानगर और धनपुर से बीजेपी उम्मीदवार जीत गए हैं। देशभर में उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट को लेकर काफी चर्चा है, जिसकी वजह से यह सीट हॉटसीट बनी हुई है।

त्रिपुरा की दो सीटों पर हाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हुए थे। चुनाव आयोग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, बॉक्सानगर से भाजपा उम्मीदवार तफज्जल हुसैन जबकि धानपुरा से भाजपा प्रत्याशी बिंदु देबनाथ की जीत हो गई है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा के तफ्फजल हुसैन ने बॉक्सानगर सीट पर 30,237 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर करीब 66 फीसदी मतदाता अल्पसंख्यक हैं। हुसैन को 34,146 वोट मिले जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी मिजान हुसैन को 3,909 वोट मिले।

Advertisement

वहीं, भाजपा प्रत्याशी बिंदू देबनाथ ने धनपुर सीट पर 18,871 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर मतदाताओं का एक बड़ा तबका आदिवासी समुदाय का है। देबनाथ को 30,017 वोट मिले तथा माकपा के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कौशिक चंदा को 11,146 वोट मिले।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Counting for seven assembly seats underway | <br>BJP candidate Tafajjal Hossain wins from Boxanagar in Tripura, as per Election Commission. <a href="https://t.co/wVH4khIpm7">pic.twitter.com/wVH4khIpm7</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1700032724269228145?ref_src=twsrc%5Etfw">September 8, 2023</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

यूपी की घोसी विधानसभा सीट से फिलहाल समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के घोसी में दारा सिंह चौहान के समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक के रूप में फिर से चुने जाने के कारण उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी। चौहान सपा छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने घोसी उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह के खिलाफ चौहान को मैदान में उतारा है।

केरल के पुथुपल्ली से कांग्रेस के अधिवक्ता चांडी ओमन, उत्तराखंड के बागेश्वर से भाजपा की पार्वती दास आगे हैं जबकि पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी से भाजपा की तापसी रॉय और झारखंड के डुमरी विधानसभा सीट पर एजेएसयू की यशोदा देवी लीड कर रही हैं।

अभी तक त्रिपुरा की दो सीटों पर स्थिति साफ हुई है। बता दें कि माकपा ने मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली और निर्वाचन आयोग द्वारा कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मतगणना का बहिष्कार किया है। दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और माकपा के बीच ही मुकाबला है क्योंकि दो अन्य विपक्षी दलों टिपरा मोथा और कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।

उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को मतदान हुआ था। दोनों सीटों पर औसतन 86.50 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सोनमुरा गर्ल्स स्कूल में हुई। माकपा विधायक समसुल हक के निधन के कारण बॉक्सानगर निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव आवश्यक हो गया था।

वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के धनपुर के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।

भाजपा ने सात महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार धनपुर सीट पर जीत दर्ज की थी और उपचुनाव में यह सीट बरकरार रखी है। उधर, सत्तारूढ़ पार्टी ने उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल करते हुए अल्पसंख्यक बहुल बॉक्सानगर सीट माकपा से छीन ली।

इस जीत के साथ ही 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 33 हो गई है। विधानसभा में उसके सहयोगी दल इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) का एक विधायक है। विपक्षी टिपरा मोथा के 13, माकपा के 10 और कांग्रेस के तीन विधायक हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: By-election, SP leading, Ghosi assembly seat, Uttar Pradesh, BJP, Dhanpur, Boxanagar, assembly seats, Tripura
OUTLOOK 08 September, 2023
Advertisement