Advertisement
23 June 2022

उपचुनाव: यूपी-पंजाब-दिल्ली-झारखंड में है कड़ा मुकाबला, तीन लोकसभा-सात विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी

ट्विटर

देश की तीन लोकसभा सीटों और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान जारी है। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू है। इन सभी सीटों के नतीजे 26 जून को को घोषित किए जाएंगें। बता दें कि उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ जबकि पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव जारी है। वहीं, दिल्ली, झारखंड, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा की सात विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

 कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए मतदान स्थलों पर सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। यूपी दोनों सीटों पर उपचुनाव में 34.45 लाख वोटर्स आज वोट डालेंगे जिसमें 18.78 लाख पुरूष, 16.67 लाख महिला और 218 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं। रामपुर लोकसभा सीट से 6 उम्मीदवार जबकि आजमगढ़ से 13 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए केंद्रीय बलों को भी लगाया गया है।

चार राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर वोटिंग

Advertisement

-    दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट आप नेता राघव चड्ढा के हाल ही में राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद खाली हुई है।

-    झारखंड के मांडर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे बंधु तिर्की की सदस्यता रद्द होने के बाद उपचुनाव हो रहा है।

-    आंध्र प्रदेश के आत्माकुर विधानसभा सीट से वाईएसआर कांग्रेस के विधायक का निधन होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

-    त्रिपुरा में अगरतला, बोरदोवाली टाउन और सूरमा से भाजपा विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था जबकि जुबाराजगर से माकपा विधायक का निधन हो गया था जिसके बाद इन चारों सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

जानें अब तक कितनी फीसदी वोटिंग हुई

 

सुबह 11 बजे तक आत्मकुर (आंध्र प्रदेश) में 24.92 फीसदी

 

34.26% अगरतला (त्रिपुरा) में

 

35.43% टाउन बारडोली (त्रिपुरा) में

 

33.50% सूरमा (त्रिपुरा) में

 

29.14% जुबराजनगर (त्रिपुरा) में

 

29.13% मांडर (झारखंड) में

 

14.85% राजिंदर नगर (दिल्ली) में मतदान हुआ है।

सुबह 9 बजे तक आत्मकुर (आंध्र प्रदेश) में 11.56 फीसदी, अगरतला (त्रिपुरा) में 15.29%, टाउन बारडोली (त्रिपुरा) में 16.25%, सूरमा (त्रिपुरा) में 13%, जुबराजनगर (त्रिपुरा) में 14%, मांडर (झारखंड) में 13.49%, राजिंदर नगर (दिल्ली) में 5.20% मतदान हुआ है।

इन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव

-    रामपुर यूपी

-    आजमगढ़ यूपी

-    संगरूर पंजाब

सुबह 11 बजे तक संगरूर (पंजाब) में 12.75% रामपुर (उत्तर प्रदेश) में 18.81% आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में 19.84% मतदान दर्ज़ किया गया।

- सुबह 9 बजे तक संगरूर (पंजाब) में 4.07%, रामपुर (उत्तर प्रदेश) में 7.86% और आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में 9.21% मतदान हुआ।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: By-elections, UP, Punjab, Delhi, Jharkhand, Andhra Pradesh, Tripura, voting continues, three Lok Sabha, seven assembly seats
OUTLOOK 23 June, 2022
Advertisement