Advertisement
23 August 2017

4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: दिल्ली के बवाना में 45 फीसदी, पणजी में 70% वोटिंग

FILE PHOTO

बुधवार को देश के 3 राज्यों में 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले गए। आंध्र प्रदेश में नंदयाल, गोवा में पणजी व वालपोई और दिल्ली में बवाना विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली की बवाना सीट पर हुए उपचुनाव में शाम 6 बजे तक 45 फीसदी वोटिंग हुई। गोवा में पणजी सीट पर 70% और वालपेई में 79.8% मतदान हुआ। इन उपचुनावों का परिणाम 28 अगस्त को आएंगे।

दिल्ली की बवाना विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आप और भाजपा के बीच टक्कर है। आम आदमी पार्टी के विधायक वेद प्रकाश के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी, वेद प्रकाश अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद आप ने रामचंद्र को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस की ओर से सुरेंद्र कुमार चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisement

गोवा में भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं, यहां सीएम मनोहर पर्रिकर चुनाव मैदान में हैं। दरअसल रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री बने पर्रिकर पणजी से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उनके खिलाफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले गिरिश चंदोनकर चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके अलावा वहीं वालपोई में बीजेपी की ओर से विश्वजीत राणे चुनावी मैदान में हैं, उनका मुकाबला कांग्रेस के रवि नायक से है। आंध्रप्रदेश की नंदयाल में वोटिंग के लिए वीवीपीएटी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस सीट पर टीडीपी और वायएसआरसीपी के बीच मुकाबला है।

 

TAGS: Bypoll-elections, 4 assembly seats, three states, CM Parrikar, voting continues, उपचुनाव, भाजपा, मनोहर पार्रिकर, दिल्ली, आप
OUTLOOK 23 August, 2017
Advertisement