Advertisement
11 March 2017

उप्र जीत पर मोदी के मंत्री बोले, ‘आहा मोदी’

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड में हम बहुमत से काफी आगे निकल रहे हैं। यह भारत की राजनीति में सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों से स्पष्ट हुआ है कि बुनियादी बदलाव आ रहा है। हमें इस पर गर्व है। पंजाब में भी जिस तरह की बातें विश्लेषक एवं अन्य लोग कह रहे थे, उससे बेहतर परिणाम सामने आए हैं।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कहा भी कुछ ऐसा ही मानना है। उन्होंने कहा, यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, अमित शाह की रणनीति और कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का परिणाम है। उत्तरप्रदेश से उत्तराखंड तक लोगों ने महसूस किया कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा लोगों की भलाई के लिए कृत संकल्पित है। यह जीत गरीब, शोषित, पीड़ित, वंचित, युवाओं, महिलाओं की जीत है। उन्होंने कहा कि लोगों ने महसूस किया है कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा के साथ आगे बढ़ती है।

अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मानते हैं कि चुनाव चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि मोदी सरकार ने गरीब के विकास को क्रांति की तरह आगे बढ़ाया और गरीबों के सशक्तिकरण को वास्तविक धरातल पर ले आए। लोगों ने जाति,  धर्म,  पंथ के बंधन को तोड़ कर भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है। नकवी ने कहा कि गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाओं ने इस बात को महसूस किया कि मोदी सरकार ने उनके विकास को वास्तविकता बनाने का काम किया है। लोगों ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया क्योंकि हमारी सरकार ने गरीब की आंखों में खुशी और लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। सुषमा स्वराज, अरुण जेटली ने भी मोदी को बधाई दी है और इसे लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत बताया। 

TAGS: up election, narendra modi, piyush goyal, ravishankar prasad, उत्तर प्रदेश चुनाव, नरेंद्र मोदी, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद
OUTLOOK 11 March, 2017
Advertisement