Advertisement
18 December 2017

गुजरात हिमाचल चुनाव: शुरूआती रूझानों के बाद भाजपा में जश्न

ANI

गुजरात हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में आज जनादेश इसका फैसला करेगा ‌कि सत्‍ता किस पार्टी के हवाले होगा, ।

शुरूआती रुझानों में भाजपा को दोनों ही राज्यों में बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। गुजरात में सभी 182 सीटों के रुझान आने के बाद भाजपा 104 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, जबकि एक सीट पर जीत भी हासिल कर ली है। वहीं कांग्रेस 70 सीटों पर आगे है।

हिमाचल में भी भाजपा का प्रदर्शन बहुमत की ओर है। यहां भाजपा 68 सीटों में 41 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस को 21 सीटों पर बढ़त मिली है।

Advertisement

शुरुआती रूझानों के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। दिल्ली मुख्यालय से लेकर हिमाचल और गुजरात में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

TAGS: Celebrations, BJP workers, BJP's victory, Himachal and Gujarat, Election Results 2017
OUTLOOK 18 December, 2017
Advertisement