Advertisement
14 September 2024

कांग्रेस ने गहलोत, माकन, बाजवा को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया

कांग्रेस ने शनिवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन तथा पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गहलोत, माकन और बाजवा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से एक प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।

बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

Advertisement

इससे पहले अशोक गहलोत को लोकसभा चुनाव में भी अहम जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने अमेठी लोकसभा क्षेत्र के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया था, यहां कांग्रेस के प्रत्याशी ने स्मृति ईरानी को हराकर सबको हैरान कर दिया था।

 

 

TAGS: Congress, appoints Gehlot, Maken, Bajwa, senior observers, Haryana assembly elections
OUTLOOK 14 September, 2024
Advertisement