Advertisement
26 January 2022

यूपी चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 89 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से दिया टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। बुधवार को जारी की गई तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 89 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

कांग्रेस की इस तीसरी लिस्ट में पार्टी ने 89 उम्मीदवारों में से 37 महिलाओं पर दांव लगाया है। कांग्रेस की तीसरी सूची के मुताबिक, बेहट से पूनम काम्बोज, बिजनौर से अकबरी बेगम, नूरपुर से बालादेवी सैनी और हाथरस से सरोज देवी को टिकट दिया गया है। इनके अलावा कई और महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 255 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जिसमें कुल 103 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

Advertisement

 

 

इससे पहले कांग्रेस ने 20 जनवरी को 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें 16 महिला उम्मीदवार शामिल थीं। इससे पहले पार्टी ने 13 जनवरी को 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी और उसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था।

 

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ महीने पहले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’अभियान की शुरुआत करते हुए घोषणा की थी कि विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे।

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को जबकि सातवें और अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। वहीं, 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, third list, 89 candidates, Uttar Pradesh Assembly polls, UP Elections, Uttar Pradesh
OUTLOOK 26 January, 2022
Advertisement