18 March 2016
सोनिया के निर्देश पर ममता के खिलाफ दीपा
सोनिया के निर्देश पर ममता के खिलाफ दीपा | गूगल
दीपा दासमुंशी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहती थीं। लेकिन बंगाल में उन्हें ममता बनर्जी के मुकाबले कोलकाता की भवानीपुर सीट से उतारने की मांग उठ रही थी। बंगाल में कांग्रेस-वामो गठबंधन और हाल के सीडी कांड के संदर्भ में ममता बनर्जी के खिलाफ किसी कद्दावर उम्मीदवार को उतारने की जरूरत बताई जा रही थी। माकपा के नेता सूर्यकांत मिश्र के अनुसार, विपक्षी गठबंधन अब मजबूती से मुकाबला करेगा।