Advertisement
18 December 2017

हिमाचलः रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत, पर सीएम कैंडिडेट धूमल ‌पिछड़े

हिमाचलःरूझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत, पर सीएम कैंडिडेट धूमल पीछे

हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी लगभग तय है। विधानसभा की सभी 68 सीटों के रुझान आ चुके हैं। भाजपा 45, कांग्रेस 19 और अन्य चार सीटों पर आगे हैं। सबसे चौंकाने वाली खबर भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल का पीछे चलना है। सुजानपुर सीट से वे कांग्रेस के राजिंदर राणा से करीब 14 सौ वोटों से पीछे चल रहे हैं।

धूमल पहले हमीरपुर सीट से चुनाव लड़ते थे। लेकिन इस चुनाव में उन्होंने अपनी परंपरागत सीट हमीरपुर छोड़कर सुजानपुर से चुनाव लड़ने का फैसला किया था। धूमल इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश के सीएम रह चुके हैं। वे पहली बार 1998 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे और 2003 तक इस पद रहे थे। ‌फिर दुबारा वह 2007 से 2012 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

 

TAGS: भाजपा, हिमाचल, धूमल, सुजानपुर, BJP, Himachal, Dhumal, Sujanpur
OUTLOOK 18 December, 2017
Advertisement