Advertisement
23 April 2017

एग्जिट पोल: दिल्ली के तीनों निगमों में भाजपा को बहुमत, आप की करारी हार

शाम साढ़े पांच बजे तक हुए मतदान के तुरंत बाद जारी सभी प्रमुख एक्जिट पोल में भाजपा को 270 मेंं से 200 से अधिक वार्ड में जीत मिलने का दावा किया गया है। जबकि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच दूसरे और तीसरे नंबर के लिए कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

सी-वोटर-एबीपी न्यूज द्वारा जारी एग्जिट पोल में भाजपा को 218 वार्ड में जीत मिलने का अनुमान है। वहीं आप को 24 और कांग्रेस को 22 वार्ड जीतने का दावा किया गया है। इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में भी भाजपा का पलड़ा भारी दिखाया गया। इसमें भाजपा को तीनों निगमों में पूर्ण बहुमत के साथ 202-220 सीट, आप को 23-35 सीट और कांग्रेस को 19-31 सीट मिलने की उम्मीद जताई गई है। 

तीन नगर निगमों के 272 वार्ड में से 270 वार्ड के लिए आज सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। मौजपुर और सराय पीपल थाला वार्ड में उम्मीदवारों की मौत के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया। इसमें दिल्ली के लगभग 1.32 करोड़ मतदाता उत्तरी निगम के 103, दक्षिणी निगम के 104 और पूवर्ी निगम के 63 वार्ड के लिए हो रहे चुनाव में लगभग 13 हजार उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया। इनमें भाजपा के 266, आप के 262, कांग्रेस के 267 और स्वराज इंडिया के 109 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 

TAGS: Exit Poll, MCD, BJP, AAP, CONGRESS
OUTLOOK 23 April, 2017
Advertisement