लोकसभा चुनाव LIVE: चौथे चरण के लिए 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग शुरू
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार यानी 29 अप्रैल को होगा। इस चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों के लिए भी सोमवार को वोटिंग होगी। इसके अलावा जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट के लिए भी वोट डाले जाएंगे।
इन राज्यों में वोटिंग
जम्मू और कश्मीर में अनंतनाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र देश का एकमात्र ऐसा संसदीय क्षेत्र है जिसमें आम चुनाव के चरण 3, चरण 4 और चरण 5 में चुनाव होने जा रहा है। अनंतनाग (संसदीय क्षेत्र संख्या 3) में आने वाले चार जिले अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा हैं।
वहीं, राजस्थान के 25 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र मे 13 निर्वाचन क्षेत्रों में इस चरण में वोट डाले जाएंगे और 12 संसदीय क्षेत्रों में पांचवें चरण में 6 मई को वोट डाले जाएंगे। बिहार की 5, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6 और ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8, महाराष्ट्र की 17 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
कई प्रमुख चेहरों का तय होगा भविष्य
इस चरण में कई प्रमुख चेहरों का भविष्य दांव पर है, जिनमें जेएनयू छात्रसंघ के नेता कन्हैया कुमार, बीजेपी नेता गिरिराज सिंह, डिंपल यादव, सलमान खुर्शीद सहित कई प्रमुख उम्मीदवार शामिल हैं।
राज्यों में सीटों की संख्या और अन्य आंकड़े-
| 
 राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश  | 
 चौथे चरण में संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या  | 
 मतदाताओं की कुल संख्या  | 
 पुरुष मतदाताओं की संख्या  | 
 महिला मतदाताओं की संख्या  | 
 थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या  | 
 चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारोंकी संख्या  | 
 मतदान केन्द्रों की संख्या  | 
| 
 बिहार  | 
 5  | 
 8702313  | 
 4635071  | 
 4067009  | 
 233  | 
 66  | 
 8834  | 
| 
 जम्मू और कश्मीर*  | 
 1*  | 
 344224  | 
 179607  | 
 164604  | 
 13  | 
 18  | 
 433  | 
| 
 झारखंड  | 
 3  | 
 4526693  | 
 2385932  | 
 2140750  | 
 11  | 
 59  | 
 3013  | 
| 
 मध्य प्रदेश  | 
 6  | 
 10555689  | 
 5399760  | 
 5155751  | 
 178  | 
 108  | 
 13491  | 
| 
 महाराष्ट्र  | 
 17  | 
 31192823  | 
 16631707  | 
 14559698  | 
 1418  | 
 323  | 
 33314  | 
| 
 ओडिशा  | 
 6  | 
 9514883  | 
 4908575  | 
 4605694  | 
 615  | 
 52  | 
 10792  | 
| 
 राजस्थान  | 
 13  | 
 25776993  | 
 13300801  | 
 12476052  | 
 140  | 
 115  | 
 28182  | 
| 
 उत्तर प्रदेश  | 
 13  | 
 23888367  | 
 12975125  | 
 10912012  | 
 1230  | 
 154  | 
 27513  | 
| 
 पश्चिम बंगाल  | 
 8  | 
 13456491  | 
 14526199  | 
 6550004  | 
 288  | 
 68  | 
 15277  | 
| 
 कुल  | 
 72  | 
 127958476  | 
 74942777  | 
 60631574  | 
 4126  | 
 945#  | 
 140849  | 
| स्रोत- पीआईबी | |||||||