Advertisement
10 September 2024

हरियाणा चुनाव: AAP की दूसरी लिस्ट जारी, कुल 9 उम्मीदवारों का ऐलान, अब तक 29 कैंडिडेट फाइनल

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ बातचीत विफल रहने के बाद सोमवार को पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। 90 सीटों पर हो रहे विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी अब तक अपने 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

पार्टी ने फरीदाबाद से प्रवेश मेहता, रतिया से मुख्तियार सिंह बाजीगर को टिकट दिया है। सूची में प्रोफेसर छत्रपाल सिंह का नाम भी है। उन्होंने सोमवार को बीजेपी से इस्तीफा दिया और आप का दामन थामा।  

दरअसल, छत्रपाल सिंह वो नेता हैं जो चौधरी देवीलाल को चुनाव हरा चुके हैं। 1991 में हिसार जिले के घिराय हलके से चौधरी देवीलाल चुनाव मैदान में उतरे थे। तब कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर छत्रपाल ने जीत दर्ज की थी। छत्रपाल सिंह ने कहा कि बार-बार नजरअंदाज किए जाने पर कार्यकर्ताओं में रोष को देखते हुए उन्होंने बीजेपी छोड़ने का फैसला लिया।

Advertisement

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">आम आदमी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं। <a href="https://t.co/ZUBcquwM0x">pic.twitter.com/ZUBcquwM0x</a></p>&mdash; Dr Sushil Gupta (@DrSushilKrGupta) <a href="https://twitter.com/DrSushilKrGupta/status/1833080977163165985?ref_src=twsrc%5Etfw">September 9, 2024</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

छत्रपाल सिंह के अलावा बीजेपी में रह चुके कृष्ण बजाज को थानेसर से टिकट मिला है जबकि कांग्रेस में रहे जवाहर लाल को बावल से टिकट मिला है।

हरियाणा ‘आप’ के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा है कि पार्टी सरकार बनाने के लिए सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कई दौर की बैठक और इंतजार के बाद आप अब तक 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान चुकी है।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Haryana elections, AAP, second list released, total 9 candidates, 29 candidates finalized
OUTLOOK 10 September, 2024
Advertisement