Advertisement
30 December 2020

हरियाणा निकाय चुनाव परिणाम: सोनीपत में जीती कांग्रेस, भाजपा को झटका

 

हरियाणा निकाय चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। सुबह 8 बजे मतगणना जारी है। हरियाणा निकाय चुनाव के लिए 27 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। इस दौरान सोनीपत, पंचकूला अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, सांपला, धारुहेड़ा और उकलाना नगरपालिका के चुनाव हुए हैं। इसमें मेयर, नगर परिषद व नगरपालिका अध्यक्ष का सीधा चुनाव हुआ है।

आजतक के अनुसार, हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजों में भाजपा को झटका लगा है। यहां अंबाला नगर निगम चुनाव में शक्ति रानी जीती हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. वंदना शर्मा को हराया है।

Advertisement

उकलाना नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सुशील साहू जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जजपा के महेंद्र को 419 वोटों से हराया। सांपला नगर पालिका चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सोनू वाल्मीकि को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पूजा ने बीजेपी को हराया। पूजा को 6428 वोट, जबकि सोनू वाल्मीकि को केवल 2468 वोट मिले। वहीं सोनीपत नगर निगम चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार निखिल मदान ने बीजेपी के ललित बत्रा को 13818 मतों से हरा दिया है। सिरसा वार्ड उपचुनाव में एचएलपी समर्थित उम्मीदवार निशा बजाज ने जीत दर्ज की है। भाजपा- जजपा गठबंधन को झटका लगा है। उसका उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहा।

 

जबकि पंचकूला नगर निगम चुनाव की 13वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। बीजेपी 24080 वोट मिले हैं और कांग्रेस को 19148 वोट मिले हैं। बीजेपी 4932 वोट से आगे है।

 

गौरतलब है कि हरियाणा निकाय चुनाव के लिए 27 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। अंबाला में 56.3 प्रतिशत, सोनीपत में 57.7 फीसदी, पंचकूला में 55.4 फीसदी, रेवाड़ी नगर परिषद में 69.2 फीसदी, सांपला नगरपालिका में 81.5 फीसदी, धारुहेड़ा में 73.8 फीसदी और उकलाना में 79.2 फीसदी लोगों ने मतदान किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: हरियाणा निकाय चुनाव परिणाम, हरियाणा, बीजेपी, कांग्रेस, हरियाणा नगर पालिका, हरियाणा नगर पंचायत, हरियाणा नगर निगम, Haryana Municipal Election Results, BJP, Haryana Municipality, congress
OUTLOOK 30 December, 2020
Advertisement