Advertisement
18 December 2017

हिमाचल में भाजपा की बड़ी जीत लेकिन हारे सीएम उम्मीदवार धूमल

हिमाचल में भाजपा की बड़ी जीत, पर हारे सीएम उम्मीदवार धूमल

हिमाचल का जनादेश बेहद दिलचस्प और नजीर की तरह है। हर बार सत्ता की चाबी किसी एक हाथ में नहीं सौंपने वाली हिमाचली जनता ने जहां अपनी परंपरा कायम रखी, वहीं भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेमकुमार धूमल को मात भी दे दी। लिहाजा जीत का सेहरा भाजपा के सर पर बंध गया है। लेकिन सीएम प्रत्याशी की हार ने सबको चौंका दिया।  धूमल को कांग्रेस के उम्मीदवार राजिंदर राणा ने हराया। प्रदेश में धूमल की हार को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

भाजपा कांग्रेस के मुकाबले दोगुनी सीटें लाकर अपनी सरकार बनाने जा रही है। बता दें कि 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 68 में से 36 सीटें मिली थी, वहीं भाजपा को 26 सीट। जबकि इस बार कांग्रेस को 21 तो भाजपा को 44 सीटें मिली हैं।

वोट शेयर की बात करें तो पिछली बार कांग्रेस को 42.81 फीसदी मत मिले तो भाजपा के हिस्से 38.47 प्रतिशत वोट आए। वहीं अबकी बार कांग्रेस को 41.8 तो भाजपा को 48.8 फीसदी वोट शेयर प्राप्त हुए।

Advertisement

राज्य में भाजपा और कांग्रेस ने सभी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। 9 नवंबर को हुए मतदान में कुल 75.28 फीसदी लोगों ने अपने वोट डाले। 

इनकी हुई हार-जीत

-भाजपा के किशोरी लाल आनी सीट से 30559 वोटों से जीते

-कांग्रेस के तीन वर्तमान मंत्री हारे- बल्ह से प्रकाश चौधरी, धर्मशाला से सुधीर शर्मा और चंबा के भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी

-वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला (ग्रामीण) सीट से जीते

-उना से कांग्रेस के ही सतपाल सिंह रायजादा जीते

हिमाचल LIVE अपडेट

हिमाचल प्रदेश 
परिणाम स्थिति
 
68 निर्वाचन क्षेत्रों में से 68 की ज्ञात स्थिति
दल का नामविजयीआगेकुल
इंडियन नेशनल कांग्रेस 19 2 21
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) 1 0 1
भारतीय जनता पार्टी 34 10 44
निर्दलीय 1 1 2
कुल 55 13 68

गुजरात और हिमाचल चुनाव में जीत के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। दरअसल जहां आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए यह मोदी लहर को भांपने के लिहाज से देखा गया, तो वहीं कांग्रेस इस चुनाव की बदौलत अपनी खोई ताकत वापस पाने के लिए बड़े मौके के तौर पर देख रही थी। ऐसे में हिमाचल की जीत से उत्साहित भाजपा आने वाले चुनाव के लिए ताकतवर हो गई है। जबकि कांग्रेस हिमाचल की सत्ता गंवाकर बैैकफुट पर आ गई। अब भाजपा की जीत के साथ-साथ लोगों की जिज्ञासा नए मुख्यमंत्री को लेकर है। धूमल की हार के बाद किसे मुख्यमंत्री बनाया जाता है यह देखना दिलचस्प होगा।

TAGS: Gujarat assembly election, results 2017, live update, Know full news
OUTLOOK 18 December, 2017
Advertisement