Advertisement
23 December 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम: रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी को बढ़त, भाजपा पिछड़ी

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम सोमवार को आ रहे हैं। रुझानों से साफ है कि अब जेएमएम की अगुआई वाला गठबंधन बहुमत की ओर है और रुझानों के मुताबिक बीजेपी ने सत्ता गंवा दी है। जेएमएम गठबंधन को रुझानों में 47, भाजपा को 24, आजसू को 4, जेवीएम को 3 सीटों पर बढ़त मिल रही है। 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई।  मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा। गौरतलब है कि झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में वोटिंग हुई थी। भाजपा जहां एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने की उम्मीद कर रही है तो वहीं कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन की निगाह सत्ता पर दोबारा वापसी की है। एजेएसयू पर भी सबकी निगाह है। पांच चरणों के चुनाव में 65 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 81 सीटों के लिए 1,215 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जेएमएम गठबंधन ने मतदाताओं को लुभाने की भरपूर कोशिश की। वर्तमान में, राज्य विधानसभा में भाजपा के 43 विधायक हैं, जेएमएम 19, कांग्रेस आठ, आजसू तीन, जेवीएम (पी) दो, सीपीआई (एमएल) लिबरेशन एक, और एमसीसी एक और अन्य के दो विधायक हैं। सत्ता को बनाए रखने के लिए भाजपा ने पहली बार अपने दम पर आदिवासी राज्य में लड़ाई लड़ी। लिहाजा भाजपा को कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन के खिलाफ कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। 

झारखंड चुनाव परिणाम अपडेट-

Advertisement

--3: 27 बजे- चुनाव आयोग के मुताबिक रूझानों में जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी गठबंधन 47, भाजपा 24 और आजसू 4 सीटों पर आगे है।

-3: 16 बजे- चुनाव आयोग के मुताबिक रूझानों में जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी गठबंधन 44, भाजपा 26 और आजसू 4 सीटों पर आगे है।

2:08: आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा वर्तमान में 31 सीटों पर और कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन 40 सीटों (जेएमएम 23, कांग्रेस 13 और आरजेडी 4) पर आगे चल रही है।

1:35: झारखंड विधानसभा चुनावों के रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा के आगे कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन दिखा, एनसीपी ने सोमवार को कहा कि झारखंड के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भगवा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के 'अहंकार' को खत्म कर दिया है।

1:21: आजसू पार्टी के सुदेश महतो सिल्ली सीट से 10400 वोटों से आगे चल रहे हैं। झामुमो की सीमा देवी पीछे चल रही हैं।

12:45- झारखंड के सीएम और जमशेदपुर से बीजेपी के उम्मीदवार रघुबर दास अब पीछे चल रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय 771 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

12:41: नवीनतम रुझानों के अनुसार, बीजेपी 29 सीटों पर, 24 में जेएमएम, 13 में कांग्रेस, 5 में आरजेडी, 4 में जेवीएम (पी) और 2 सीटों पर आजसू आगे है।

12:34: बरहेट और दुमका दोनों सीटों से झामुमो के हेमंत सोरेन आगे।

12:00- हमें बहुमत का विश्वास था: कांग्रेस

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा- हमें विश्वास था कि झारखंड हमारे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देगा। रुझान अच्छे हैं लेकिन मैं अंतिम परिणाम तक टिप्पणी नहीं करूंगा। हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हेमंत सोरेन हमारे गठबंधन के सीएम उम्मीदवार होंगे।

12:00- इन रुझानों पर टिप्पणी करना सही नहीं: सीएम

झारखंड के सीएम रघुवरदास ने कहा- ये रुझान अंतिम नहीं हैं। मतगणना के और दौर होने हैं। इन रुझानों पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा। मैं बाद में रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करूंगा।  भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि हम न केवल जीत रहे हैं, बल्कि हम राज्य में भाजपा के नेतृत्व में सरकार भी बनाएंगे।

11:40 AM: झारखंड के पूर्व सीएम और जेवीएम (पी) प्रमुख बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से 5980 वोटों से आगे।

11:37: रुझानों के मुताबिक कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन जीत की ओर बढ़ रहा है, नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल है।

11:30: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जएएमएम) के नेतृत्व वाला गठबंधन कुल 81 में से 42 सीटों पर आगे चल रहे हैं। जबकि सत्तारूढ़ भाजपा 28 और आजसू 3 सीटों पर आगे है।

नतीजे हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं: बाबूलाल मरांडी

11:03: धनवार से जेवीएम (पी) उम्मीदवार, बाबूलाल मरांडी ने कहा, "नतीजे हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं। हमें लोगों के जनादेश को मानना होगा। हमें लोगों ने जो जनादेश दिया है, हम उसे निभाएंगे। नतीजों को आने दीजिए, फिर हम बैठकर चर्चा करेंगे कि क्या करना है।"

10:50: चुनाव आयोग के अनुसार, जेएमएम के हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र से आगे हैं। हालांकि, हेमंत सोरेन दुमका सीट से भाजपा के लुइस मरांडी से 6329 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

-10:40- सभी 81 निर्वाचन क्षेत्रों पर आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान: भाजपा 27 सीटों पर, 25 पर जेएमएम, 13 पर कांग्रेस, 5 पर आरजेडी, 4 पर जेवीएम (पी), एजेएसयू 3, बीएसपी 2 और सीपीआई (एमएल) 1 सीट पर आगे।

-रुझानों में अब जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। जेएमएम+ 41 सीटों पर आगे है, वहीं बीजेपी 30, आजसू 3, जेवीएम 3 और अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 

10:30 : चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी दुमका से 6,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन के खिलाफ खड़ा किया गया है।

10:28 : 78 सीटों के लिए आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान: बीजेपी 29 सीटों पर, 23 पर जेएमएम, 11 पर कांग्रेस, 5 पर आरजेडी, 4 पर जेवीएम (पी), एजेएसयू और बसपा 2 पर और सीपीआई (एमएल) 1 सीट पर आगे।

10:25 : भाजपा जिन सीटों पर आगे चल रही है उनमें बाघमारा, बरही, बिशुनपुर, दुमका, चंदनकियारी, जमशेदपुर (पश्चिम), पाकुड़, पनकी, पोटका, सिमडेगा, तोरपा, हजारीबाग हैं।

महागठबंधन के लिए क्लीन स्वीप: तेजस्वी यादव

10:23: राजद के तेजस्वी यादव कहते हैं, '' इस चुनाव में महागठबंधन के लिए क्लीन स्वीप होने वाला है। हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है।

हम कम से कम 50 सीट जीतेंगे: भाजपा

10:05 : झारखंड के बीजेपी प्रभारी राम विचार नेताम ने सोमवार को अपनी पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि वे राज्य में लगातार 50 सीटों के साथ दूसरी बार बहुमत हासिल करने जा रहे हैं। नेताम ने कहा, "शुरुआती रुझान हमारे पक्ष में नहीं हो सकते हैं। लेकिन धीरे-धीरे आप देखेंगे कि भाजपा उन सभी निर्वाचन क्षेत्रों पर कब्जा कर लेगी जहां से जीत की उम्मीद की है। मैं शुरू से कह रहा हूं कि भाजपा लोगों के जनादेश के साथ सरकार बनाएगी और हम कम से कम 50 सीटें जीतेंगे। ”

9:56: 46 सीटों के लिए आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान: भाजपा 17 सीटों पर, 7 में कांग्रेस, 13 में जेएमएम 3 में, आरजेडी 2 सीटों पर एजेएसयू और बीएसपी और सीपीआई (एमएल) एक-एक सीटों पर आगे

9:51: झारखंड की पोटका सीट पर भाजपा की मेनका सरदार 5,144 वोटों से झामुमो के संजीब सरदार से आगे हैं।

9:46: पहले राउंड की वोटों की गिनती के बाद दुमका में भाजपा के लुइस मरांडी 3209 वोटों से आगे; झामुमो के हेमंत सोरेन पीछे

9:37 : झारखंड की गोड्डा सीट पर आरजेडी के संजय प्रसाद यादव भाजपा के अमित कुमार मंडल से 3,315 वोटों से आगे।

9:31: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जेवीएम (पी) से धनवार सीट पर आगे हैं

9:30: गोमती सीट पर एजेएसयू पार्टी के उम्मीदवार लम्बोदर महतो झामुमो की बबिता देवी से 2,217 वोटों से आगे

9:03: दुमका सीट पर पोस्टल बैलट की गिनती के बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन राज्य कल्याण (महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों) मंत्री लोइस मरांडी पर बढ़त बनाए हुए हैं।

8:46 : ताजा रुझान के मुताबिक झामुमो-कांग्रेस गठबंधन 39 सीटों पर आगे चल रहा है, उसके बाद सत्तारूढ़ भाजपा 28 सीटों पर है। एजेएसयू 6 सीटों पर बढ़त में है।

8:23: शुरुआती रूझान के मुताबिक, झामुमो-कांग्रेस गठबंधन 27 सीटों पर आगे चल रहा है, उसके बाद सत्तारूढ़ भाजपा 16 सीटों पर आगे चल रही है।

इन सीटों पर सबकी निगाह

आज जिस सीट पर सबकी निगाहें टिकी है, वह है जमशेदपुर पूर्वी सीट। मुख्यमंत्री रघुवर दास वर्ष 1995 से यहां से जीतते आ रहे हैं। उनके खिलाफ उनके पूर्व-कैबिनेट सहयोगी सरयू राय मैदान में हैं। राय ने पार्टी से टिकट कटने के बाद बगावत कर मुख्यमंत्री की राह का कांटा बनने का फैसला किया। अन्य महत्वपूर्ण सीटें हैं- दुमका और बरेट, जहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका में वह समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी के खिलाफ मैदान में हैं।

2014 में क्या थी स्थिति

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पांच चरणों में हुए सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव में 65.17 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि साल 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान 66.53 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 37 सीटें मिली थीं। जबकि उसके सहयोगी एजेएसयू  पांच विधानसभा सीटें जीतने में सफल रही थी। जिसके बाद दोनों दलों ने मिलकर पूरे पांच साल शासन किया है। रघुबर दास झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले राज्य के पहले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2020 को खत्म हो रहा है। 2000 में बिहार से अलग होने के बाद यह झारखंड में चौथा विधानसभा चुनाव है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Jharkhand Assembly Election Results, Live, Counting Of Votes, BJP, Retain Power
OUTLOOK 23 December, 2019
Advertisement