Advertisement
15 May 2018

सरकार बनाने के दावे के साथ राज्यपाल से मिले येदियुरप्पा

सरकार बनाने के दावे के साथ राज्यपाल से मिलें येदियुरप्पा | ani

भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के राज्यपाल वजू भाई वाला से मिलने के बाद कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते उन्हें सरकार बनाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल में उन्हें विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा है। येदियुरप्पा के साथ केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार, शोभा कारनदलाजे और राजीव चंद्रशेखर भी राज्यपाल से मिलने गए थे।

इससे पहले येदियुरप्पा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि  जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। यह 'कांग्रेस मुक्त भारत' का जनादेश है। सिद्दारमैया खुद चामुंडेश्वरी से हार गए। मैं कर्नाटक के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं।

गठबंधन के सवाल पर येदियुरप्पा ने कहा, 'गठबंधन पर हाईकमान से बात होगी। कांग्रेस बैक डोर से फिर से वापस आना चाहती है। कर्नाटक की जनता ये बर्दाश्त नहीं करेगी।'

TAGS: Yeddyurappa, karnatka, bjp, assembly, election, chief minister
OUTLOOK 15 May, 2018
Advertisement