Advertisement
03 September 2018

कर्नाटक निकाय चुनाव: अब तक कांग्रेस को 982, भाजपा को 929, जेडीएस को 375 सीटों पर मिली जीत

सोमवार को कर्नाटक निकाय चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। सूबे की 105 निकाय सीटों के 2709 वार्डों पर नतीजों का ऐलान किया जा रहा है। अभी तक सामने आए नतीजों में कांग्रेस ने काफी बड़ी बढ़त बना ली है। जबकि भाजपा दूसरे क्रम पर दिख रही है। 

अब तक 2709 वार्डों में से कुल 2662 वार्ड के नतीजे सामने आए हैं। 

नतीजे घोषित- 2662

Advertisement

कांग्रेस- 982

भाजपा- 929

जेडीएस- 375

बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी कांग्रेस और जेडीएस एक दूसरे के खिलाफ लड़े हैं। यही कारण है कि निकाय चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि 31 अगस्त को निकाय चुनाव के लिए वोट डाले गए थे।

 निकाय चुनाव के वार्ड के लिए 8,340 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें कांग्रेस के 2,306, भाजपा के 2,203 और 1,397 जेडीएस के थे। इन चुनावों में ईवीएम  का इस्तेमाल किया गया था।

साल 2013 में 4,976 सीटों पर शहरी निकाय चुनाव हुए थे।  इस दौरान कांग्रेस ने 1,960 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा और जेडी-एस दोनों ने 905 सीटें जीती थीं और निर्दलियों ने 1,206 सीटें पर जीत हासिल की थीं।

 

 

TAGS: Karnataka, local body elections 2018, result, live, fight, bjp, congress, jds
OUTLOOK 03 September, 2018
Advertisement