Advertisement
23 February 2017

भाजपा-शिवसेना को छोड़िये, असली खुशी तो एमआईएम को है

भाजपा-शिवसेना को छोड़िये, असली खुशी तो एमआईएम को है | पीटीआई

एमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आज कहा कि महाराष्ट्र निकाय चुनावों के परिणाम उनकी पार्टी के लिए बहुत उत्साहजनक हैं क्योंकि उसने कई सीटें जीती हैं और उसने बहुत महत्वपूर्ण बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) में अपना खाता खोल लिया है।

हैदराबाद से लोकसभा सांसद ओवैसी ने पीटीआई से कहा, हमारे लिए यह बहुत उत्साहजनक है क्योंकि हमने सोलापुर में 11, अमरावती में 10, मुम्ब्रा में दो और मुम्बई में तीन सीटें जीती हैं। कुल मिलाकर यह बहुत अच्छा रहा है। यह हमारे लिए बहुत उत्साहजनक है। हमने मुम्बई में खाता खोल लिया है, हमने मुम्ब्रा में खाता खोल लिया है।

ओवैसी ने कहा, हमने सोलापुर, अमरावती में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अकोला में हमने दो या तीन सीटें जीती हैं। इसलिए यह बहुत उत्साहजनक है और मैं लोगों को हमारे उम्मीदवारों को विजयी बनाने और फिर से विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देता हूं। हम जहां भी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए, जैसे पुणे में हम खाता नहीं खोल पाए, हम निश्चित तौर पर अपनी कमजोरी की पहचान करेंगे और आगे बढ़ेंगे।

Advertisement

चुनाव में भाजपा की बड़ी सफलता पर ओवैसी ने कांग्रेस की ओर इशारा किया जिसने खराब प्रदर्शन किया और कहा कि कम से कम अब धर्मनिरपेक्ष दलों को उन पर धर्मनिरपेक्ष वोटों को बांटने का आरोप लगाना बंद करना चाहिए।

TAGS: मुंबई, बीएमसी, शिवसेना, भाजपा, एमआईएम, ओवैसी
OUTLOOK 23 February, 2017
Advertisement