Advertisement
28 August 2017

LIVE उपचुनाव: बवाना में आप की शानदार जीत, कारगर रही केजरीवाल की चुप्पी

FILE PHOTO

दिल्ली की बवाना सीट पर आप की बड़ी जीत हुई है। यहां से आप के उम्मीदवार रामचंद्र 24052 वोट से जीते हैं।

शुरुआत में कांग्रेस के साथ कांटे की टक्कर के बाद 28वें चरण की गणना तक आप ने करीब 24052 वोटों की निर्णायक बढ़त बना ली। बवाना में भाजपा की ओर से वेदप्रकाश, आम आदमी पार्टी की ओर से रामचंद्र और कांग्रेस की ओर से सुरेंद्र कुमार मैदान में रहे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक आप 24052 वोटों की बढ़त बनाकर सबसे आगे रही, जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर और बीजेपी दूसरे नंबर पर रही। 28 वें राउंड के बाद आप ने शानदार जीत हासिल कर ली-

आप-59886

Advertisement

भाजपा-35834

कांग्रेस- 31919

Candidate NameParty NameVotes% of Votes Polled
RAM CHANDER Aam Aadmi Party 59886 45.39
VED PARKASH Bharatiya Janata Party 35834 27.16
SURENDER KUMAR Indian National Congress 31919 24.19

गौरतलब है कि भाजपा के उम्मीदवार वेदप्रकाश कभी आम आदमी पार्टी से विधायक थे, लेकिन पार्टी से इस्तीफा देकर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। जिसके कारण से यहां दोबारा चुनाव कराना पड़ा। 
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बवाना विधानसभा सीट को जीतने के लिए कांग्रेस, आप और भाजपा ने एड़ी-चोटी एक कर दी है। वैसे तो चुनाव मैदान में आठ उम्मीदवार हैं, लेकिन यह मुकाबला आप, बीजेपी और कांग्रेस के बीच रहा। दिल्ली में मतदाताओं की दृष्टि से यह सबसे बड़ा विधानसभा है।
 

गोवा में भाजपा का परचम

गोवा में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। दोनों सीटों पर भाजपा का परचम लहराया है। जबकि आंध्रप्रदेश के नांदयाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव में तेदेपा के ब्रह्मानंद रेड्डी ने जीत हासिल कर ली है।  गोवा के पणजी में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर चुनाव जीत गए हैं। 4803 वोटों के अंतराल से उन्होंने जीत हासिल की है। वहीं गोवा के वालपोई में बीजेपी के विश्वजीत राणे 10,066 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bye Election, Results, LIVE The Congress, Bawana, AAP, BJP
OUTLOOK 28 August, 2017
Advertisement