Advertisement
10 February 2015

माकन ने दिया इस्तीफा

पीटीआइ

सबसे पहले कांग्रेस महासचिव और दिल्ली में चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  

उसके बाद दिल्ली प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने दिया। कांग्रेस ने हार मानते हुए स्वीकार किया कि आम आदमी पार्टी की ताकत बढ़ी है और जनता ने मुद्दों के आधार पर अरविन्द केजरीवाल का समर्थन किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने आउटलुक से बातचीत में स्वीकार किया कि कार्यकर्ताओं का भरोसा कहीं न कहीं से टूटा है इसलिए कांग्रेस की ऐसी हार हुई है।

पंद्रह सालों तक दिल्ली में लगातार सत्ता संभालने वाली कांग्रेस पार्टी को विधानसभा में एक भी सीट न मिलना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि जनता ही नहीं कार्यकर्ताओं का भी भरोसा पूरी तरह से टूटा है। कई कांग्रेस उम्मीदवार तो जमानत भी नहीं बचा पाए हैं। वहीं पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले वोट प्रतिशत में काफी गिरावट आई है।

Advertisement

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी में इस्तीफों की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़े कई प्रभारियों को भी हटाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दिल्ली, विधानसभा चुनाव, अजय माकन, सतीश्‍ा उपाध्याय, कांग्रेस
OUTLOOK 10 February, 2015
Advertisement